29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News कोटा में 700 करोड़ रुपए के 21 विकास कार्यों से खुलेंगे पर्यटन...

कोटा में 700 करोड़ रुपए के 21 विकास कार्यों से खुलेंगे पर्यटन के द्वार

कोटा शहर में इन कार्यों के पूरा होने से जहां यातायात सुगम हुआ है, वहीं स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करते हुए आधुनिक सुविधाओं का समावेश करते से पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षक बनाये गये है

adalat choraha
रात के समय रोशनी में आभा बिखेरता अदालत चौराहा।

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कृष्ण बलदेव हाडा

कोटा। राजस्थान के कोटा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के साथ कोटा में एक साथ 700 करोड़ रुपए के 21 विकास कार्यों के लोकार्पण के बाद यहां पर्यटन की संभावनाओं के द्वार खुलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

यातायात सुगम हुआ

अधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि कोटा शहर में इन कार्यों के पूरा होने से जहां यातायात सुगम हुआ है, वहीं स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करते हुए आधुनिक सुविधाओं का समावेश करते से पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षक बनाये गये है। मुख्य मार्गों पर सजावटी रोशनी,चौराहों का नया रूप, शहर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले मार्गों पर फसाड़ कार्य पूरा होने से रात्रि के समय कोटा आने वाले नागरिकों को ऐतिहासिक शहर का निखरा स्वरूप दिखाई देता है।

इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

कोटा में शुक्रवार को जिन विकास कार्यो का लोकार्पण होने वाला है,उनमें 47 करोड़ का सिटी मॉल फ्लाईओवर,57 करोड़ का इन्दिरा गांधी फ्लाईओवर,65 करोड़ का अनन्तपुरा फ्लाईओवर,42 करोड़ का महाराणा प्रताप फ्लाईओवर,31.50 करोड़ का गोबरिया बावड़ी से नेहरू पार्क तक रोड़ का नवीनीकरण,29 करोड़ का अण्टाघर चौराहे पर अण्डरपास,50 करोड़ का एयरोड्राम पर अण्ड़र पास,31.50 करोड़ का गोबरिया बावड़ी अण्डरपास,10 करोड़ का ग्रेड सेपरेटर कोटड़ी रोड़,17 करोड़ की गुमानपुरा व 12 करोड़ की सरोवर टाकिज आर्य समाज रोड़ पार्किंग,12 करोड़ का अदालत,13 करोड़ का घोड़े वाले चौराहे पर यातायात सुगम करने तथा सौन्दर्यकरण कार्य,33 करोड़ से विवेकानन्द चौराहा पर हैरिटेज स्ट्रीट का निर्माण,महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में 40 करोड़ की लागत से भूतल एवं तीन मंजिला राजस्थानी निर्माण शैली में ओपीडी ब्लॉक का निर्माण,जेके लोन अस्पताल में 12 करोड़ की लागत से भूतल एवं 2 मंजिला नीवन ओपीडी ब्लॉक का निर्माण, 18करोड़से आईपीडी ब्लॉक का काम,4 करोड़ की लागत से रियासत कालीन सुभाष लाईब्रेरी के भवन का जीर्णाेद्वार,रियासतकालीन राजकीय महाविद्यालय भवन का 4 करोड़ की लागत से जीर्णाेद्वार,जेडीबी कॉलेज के सामने 4.6 करोड़ की लागत से महात्मा गांधी,पं० जवाहर लाल नेहरू एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्तियां,चम्बल शुद्धिकरण के लिए नदी में गिर रहे नालों के गंदे पानी के शुद्धिकरण करने के उद्देश्य से 62 करोड़ की लागत से 30 एमएलडी क्षमता का एसटीपी प्लाट बालिता में निर्मित किया गया कार्य शामिल है।

एमबीएस में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

इसके अलावा संभाग के सबसे प्रमुख महाराव भीमसिंह अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं युक्त 68 करोड़ की लागत से बेसमेंट एवं 5 मंजीला डिलक्स कोटेज वार्ड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसमें लगभग 160 बेडो की सुविधा उपलब्ध होगी।

Advertisement