33.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home crime बाइक सवार बदमाशों ने युवक को चाकू से हमला कर किया घायल

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को चाकू से हमला कर किया घायल

चाकूबाजी की घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें ओटो में सवार युवक पर बाइक सवार बदमाश चाकू से हमला करते नजर आ रहे हैं। चाकूबाजी की घटना के बाद सिटी एसपी केसर सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू की गई है

police
वारदात के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

dushyant
दुष्यंत सिंह गहलोत

कोटा। कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को जान से मारने की नियत से चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल युवक तबरेज पुत्र इकलाख निवासी बॉम्बे योजना उद्योग नगर को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चाकूबाजी की घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें ओटो में सवार युवक पर बाइक सवार बदमाश चाकू से हमला करते नजर आ रहे हैं। चाकूबाजी की घटना के बाद सिटी एसपी केसर सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।

पुलिस के अनुसार घायल युवक तबरेज ऑटो में सवार होकर जवाहर नगर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाश मोटरसाइकिल पर युवक का पीछा करते हुए आए और रेजोनेंस कोचिंग संस्थान के आगे ऑटो चालक को रोककर चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पीठ व पैर में चाकुओं के करीब आधा दर्जन से ज्यादा घाव आने से युवक लहूलुहान हालत में वहीं गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।

स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल

बाइक सवार बदमाशों द्वारा युवक को जान को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करते देख लोगों में दहशत फैल गई। पीड़ित युवक मदद के लिए चिल्लाता रहा। लेकिन बदमाशों के डर से कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

चाकूबाजी की घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें नजर आ रहा है कि एक युवक ऑटो में बैठकर जा रहा है। जिसके पीछे 2-3 बाइक सवार बदमाश मोटरसाइकिल को ऑटो के आगे लगाकर उसमें बैठे युवक पर चाकू से हमला करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग चाकूबाजी की घटना को देखकर पीछे भागते नजर आ रहे। इधर पुलिस ने घटना के बाद शहर भर में नाकाबंदी करवा कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement