33.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Culture कोटा में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा पर सूर्य भगवान को संध्याकालीन अर्घ्य...

कोटा में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा पर सूर्य भगवान को संध्याकालीन अर्घ्य दिया

sun 6
सूर्य को अर्घ्य देते व्रती महिलाएं। फोटो अखिलेश कुमार

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)

कोटा। छठ पूजा का चार दिवसीय त्योहार नहाय खाय और खरना के साथ 28 अक्टूबर को शुरू हुआ था। जबकि छठ पर्व का खरना पूजा 29 अक्टूबर को हुआ। आज रविवार 30 अक्टूबर को संध्याकालीन अर्घ्य दिया गया। वहीं छठ पूजा के अंतिम दिन यानी 31 अक्टूबर को सुबह में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

sun

श्रद्धालु बहुत धूमधाम से इस त्योहार को मना रहे हैं। कोटा में भी एक अनुमान के अनुसार पांच हजार बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के परिवार हैं जो छठ पूजा का त्योहार पूरी श्रद्धा से मना रहे हैं।

sun 4

यह त्यौहार भगवान सूर्य को समर्पित है। वेदों में सूर्य देव ऊर्जा और जीवन शक्ति के देवता माने गए हैं। महिलाएं छठ के दौरान कठोर उपवास रखती हैं और अपने परिवार और बच्चों की भलाई, समृद्धि और प्रगति के लिए भगवान सूर्य और छठी मैया से प्रार्थना करती हैं।

sun 5

वे भगवान सूर्य और छठी मैया को अर्घ्य भी देते हैं। यह त्योहार भारत और नेपाल में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अद्वितीय है।

sun 2

फोटो जर्नलिस्ट अखिलेश कुमार ने रविवार को सांय सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के अवसर को यादगार बनाने के लिए अपने कैमरे में कैद किया।

sun 3

(सभी फोटो अखिलेश कुमार)

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted