33.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Top News मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बारां से जयपुर रवाना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बारां से जयपुर रवाना

asho gehlot 01
अशोक गहलोत

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह हेलीकॉप्टर से बारां से जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।
बारां में हेलीपैड पर खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, कोटा के संभागीय आयुक्त दीपक नंदी, कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सहित कोटा और बारां के कलक्टर और कई पुलिस -प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी हेलीपैड पर मौजूद थे।
पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कल बारां में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के विजेताओं को पार्श्वनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित खेल के विजेताओं को पुरस्कृत करने के बाद कोटा आकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम था लेकिन कुछ स्वास्थ सम्बंधी दिक्कतों के कारण श्री गहलोत कोटा नहीं आए और उन्होंने बारां में ही रात्रि विश्राम किया और वहीं से जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

Advertisement