26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Top News बेजोड़ होगा ऑक्सीज़ोन सिटी पार्क, शीघ्र लोकार्पण-धारीवाल

बेजोड़ होगा ऑक्सीज़ोन सिटी पार्क, शीघ्र लोकार्पण-धारीवाल

सिटी पार्क में अलग-अलग प्रजातियों के खूबसूरत पेड़-पौधे, फूल नजर आएंगे ,वहीं भिन्न भिन्न प्रकार के लैंडस्केप खास आकर्षण बनेंगे। लबालब भरी कैनाल और कल-कल करती जलधारा मन मोहेगी। ऐसे ऐसे बेहतरीन फव्वारे लगाए जाएंगे जो दुनिया में अनूठे होंगे

dhariwal
आक्सीजोन का अधिकारियों के साथ अवलोकन करते यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल।

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा है कि कोटा मे विकसित किया जा रहा सिटी पार्क (ऑक्सीजोन) दुनिया में अपनी तरह का अनूठा पार्क होगा। इसका निर्माण बहुत ही खूबसूरत तरीके से दुनिया की बेहतरीन चीजों को समाविष्ट करते हुए किया गया है। पार्क का निर्माण अंतिम चरण में है, जल्दी ही जनता को समर्पित किया जाएगा। श्री धारीवाल ने आज सिटीपार्क ऑक्सीजोन का भ्रमण करते हुये यहां निर्मित तरह-तरह की स्थलाकृतियों और कलाकृतियों को निहारा।

श्री धारीवाल ने कहा कि कोटा को पर्यटन सिटी बनाने के उनके सपने को साकार करने की दिशा में लगातार काम जारी है। कोटा को खूबसूरती देने वाले जो कार्य हुए हैं उनके प्रचारक देश के कोने-कोने से आए कोचिंग विद्यार्थी बनेंगे।उनके माध्यम से कोटा की खूबसूरती देश दुनियां में पहुंचेगी। सिटी पार्क में अलग-अलग प्रजातियों के खूबसूरत पेड़-पौधे, फूल नजर आएंगे ,वहीं भिन्न भिन्न प्रकार के लैंडस्केप खास आकर्षण बनेंगे। लबालब भरी कैनाल और कल-कल करती जलधारा मन मोहेगी। ऐसे ऐसे बेहतरीन फव्वारे लगाए जाएंगे जो दुनिया में अनूठे होंगे।
आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया ने श्री धारीवाल को बताया कि यहां पक्षियों का अनोखा संसार देखने को मिलेगा। तरह-तरह की प्रजातियों के पक्षी यहां लाए जाएंगे। पक्षियों के बैठने के लिए विशेष स्थल काफी ऊंचाई पर बनाए गए हैं ताकि मुख्य मार्ग से गुजरते हुए भी लोग इन्हें निहार सकें। तालाबों में वाटर बर्ड के साथ ही अलग-अलग प्रजातियों के स्थानीय एवं प्रवासी पक्षी मौजूद रहेंगे।

Advertisement