34.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Sports भारत टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल हारा, इंग्लैण्ड का पाकिस्तान से फाइनल...

भारत टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल हारा, इंग्लैण्ड का पाकिस्तान से फाइनल में मुकाबला

icc t20 world cup 2022 logo

एडिलेड। भारतं सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से हारकर टी20 विश्व कप की दौड़ से बाहर हो गया था। हार्दिक पांड्या की अंतिम चरण में धुआंधार बल्लेबाजी से भारत छह विकेट पर चुनौतीपूर्ण 168 रन का स्कोर जुटा सका। लेकिन इंग्लैण्ड ने जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की शानदार बल्लेबाजी से सनसनीखेज जीत हासिल की। भारतीय आक्रमण सेमीफाइनल में निस्तेज दिखा। फाइनल में अब इंग्लैंड का सामना रविवार को पाकिस्तान से होगा।
इंग्लैण्ड के लिए हेल्स और बटलर की सलामी जोड़ी ने 170 रन की अविश्वसनीय साझेदारी की।

Advertisement