29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Wild Life प्रमुख जलाशयों पर वॉच टॉवर बनें तो पक्षी और पर्यावरण संरक्षण को...

प्रमुख जलाशयों पर वॉच टॉवर बनें तो पक्षी और पर्यावरण संरक्षण को मिले लाभ

मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के क्लोजर के पास किशोर सागर तालाब के निकट वॉच टावर का 20 नवंबर को लोकार्पण किया जाएगा। सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने विधायक कोष से इस वॉच टावर का निर्माण कराया है। यह वॉच टावर वन्य जीव प्रेमी और अधिकारी विजय कुमार सालवान के नाम पर है

watch tower

-ए एच जैदी-

ए एच जैदी

(नेचर प्रमोटर)
कोटा। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के क्लोजर के पास किशोर सागर तालाब के निकट वॉच टावर का 20 नवंबर को लोकार्पण किया जाएगा। सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने विधायक कोष से इस वॉच टावर का निर्माण कराया है। यह वॉच टावर वन्य जीव प्रेमी और अधिकारी विजय कुमार सालवान के नाम पर है। उनके जन्म दिन पर उनकी पत्नी बीना सालवान इस वॉच टॉवर का लोकार्पण करेंगी। इस अवसर पर वन्यजीव संरक्षण पर गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
इस तरह के वाच टावर की सभी प्रमुख जलाशयों पर बनाए जाने की आवश्यकता है।


कोटा के अभेडा, उम्मेदगंज, आलनिया, रानपुर, राजपुरा, गोदलिया हेड़ी, सिमलिया, उदपुरिया जैसे जलाशयों पर भी वॉच टावर बने तो अच्छा है। वाच टॉवर से दूर तक देखा जा सकता है और पक्षियो को भी खतरा नही लगता।पक्षी गणना में वॉचटावर लाभप्रद होंते है। इसीलिए वन्य जीव व पक्षी प्रेमी चाहते है के मुख्य जलाशयों के पर जहां देशी विदेशी पक्षियों का बसेरा रहता है वहां वॉच टॉवर बनाए जाने चाहिए। विधायक भरत सिंह की तरह अन्य जन प्रतिनिधि यदि ऐसे वॉच टॉवर बनवा दें तो पर्यावरण संरक्षण में भी काफी मदद मिलेगी।

Advertisement