30.4 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Sports इंग्लैण्ड नया विश्व चैम्पियन

इंग्लैण्ड नया विश्व चैम्पियन

फाइनल मुकाबले में नहीं टिका पाकिस्तान

icc t20 world cup 2022 logo

मेलबर्न। इंग्लैंड ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान को खेल के सभी विभागों में मात देकर ट्वेंटी-20 विश्व कप जीत लिया। फाइनल में पाकिस्तान की गेंदबाजी लक्ष्यविहीन थी और क्षेत्ररक्षकों ने गंभीर गलतियां की जिससे इंग्लैण्ड की जीत आसान हो गई। 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के टॉस जीतने और पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद पाकिस्तान के विकेट नियमित अंतराल पर गिरे। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 32, शान मसूद ने 38 और शादाब खान ने 20 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के रन बड़े हिट के बजाय ज्यादातर रन एकल और दो से अधिक आए। बड़े हिट अगर आए भी तो कप्तान बाबर आजम और शान मसूद के बल्ले से निकले। इंग्लैंड के लिए सैम कुर्रन ने तीन विकेट लिए। आदिल राशिद ने दो महत्वपूर्ण विकेट लिए, जबकि स्टोक्स ने एक और क्रिस जॉर्डन ने दो विकेट लिए।
इंग्लैंड, 50 ओवर का विश्व कप चौंपियन है। उसनेे 2010 में अपने एकमात्र टी 20 ताज जीता था। पाकिस्तान भी 2009 में टूर्नामेंट जीतने के बाद दूसरे टी20 खिताब की तलाश में था।

Advertisement