26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Culture कोटा शैली की पेंटिंग की कार्यशाला गढ़ पैलेस में आयोजित, मो लुकमान...

कोटा शैली की पेंटिंग की कार्यशाला गढ़ पैलेस में आयोजित, मो लुकमान ने समझाई बारीकियां

प्रति दिन दो बैच में प्रशिषण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 14 से 23 नवम्बर तक जारी रहेगा।

whatsapp image 2022 11 14 at 19.25.04

-एएच जैदी-

ah zaidi
एएच जैदी

(वरिष्ठ कला छायाकार)

कोटा। पूर्व महाराज कुमार जयदेव सिंह कोटा शैली की पेंटिंग के प्रचार और प्रसार तथा इसे बढ़ावा देने में किसी प्रकार की कमी नहीं रख रहे है। यही कारण है कोटा स्कूल ऑफ आर्ट की कार्य शाला गढ़ पैलेस में आयोजित की गई है। यहां पहली बार ऐसा कार्यक्रम हो रहा है।


कोटा गढ़ की बारहदरी में कोटा कलम पर पेंटिंग का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। मो लुकमान के द्वारा कोटा शैली जानकारी दी जा रही है। लुकमान ने कोटा शैली की पेंटिंग की जानकारी देकर कार्य शाला की शुरुआत की। इस अवसर पर नीरजा सिंह क्यूरेटर, आशुतोष दाधीज, दिलीप सिंह, वरिष्ठ कला छायाकार ए एच ज़ैदी उपस्थित रहे। अवलोकन राव माधोसिंह म्यूजियम के पूर्व महाराज कुमार जयदेव सिंह ने किया। प्रति दिन दो बैच में प्रशिषण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 14 से 23 नवम्बर तक जारी रहेगा।


यहां कर चित्रकारों को कोटा कलम से रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे। इस शैली पर यहाँ कार्य करने वाले बहुत कम कलाकार रह गए है। पर्यटन के बढ़ते व्यवसाय से इसे भी लाभ मिलेगा। जिस प्रकार अन्य शहरों में वहां की शैली के चित्रों की बहुत मांग है। इसका उदाहरण बून्दी में ही देखा जा सकता है। वहां बून्दी कलम के चित्रों की 50 स्टॉल है।

Advertisement