35.3 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Literature फिरोज अहमद की पुस्तक ‘हाड़ौती इतिहास लेखमाला’ का विमोचन

फिरोज अहमद की पुस्तक ‘हाड़ौती इतिहास लेखमाला’ का विमोचन

book
फिरोज अहमद की पुस्तक का विमोचन करते अतिथि

कोटा। इतिहासकार और साहित्यकार फिरोज अहमद की पुस्तक हाड़ौती इतिहास लेखमाला का विमोचन उम्मेद क्लब के हाल में रविवार को कोटा के पूर्व राजघराने के सदस्य इज्यराज सिंह ने किया। इस पुस्तक में फिरोज अहमद के लेखों का संग्रह है। इस आयोजन में हमलोग व इंटेक कोटा का सहयोग रहा। संचालन व्यंगकार डॉ अतुल चतुर्वेदी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शमा किया। नागेंद्र कुमावत ने पुस्तक और फिरोज अहमद के व्यक्तित्व के बारे में बताया जबकि भूमिका और परिचय डा प्रभात सिंघल ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, रचनाकार, पूर्व ठिकानेदार, पर्यावरण प्रेमी, विरासत प्रेमी मौजूद रहे। कुमार जयदेव सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा, अभिमन्यु सिंह, डॉ सुषमा आहूजा, डॉ सुधीर गुप्ता, डॉ अतुल चतुर्वेदी, डॉ प्रभा त कुमार सिंघल, निखिलेश सेठी, अखिलेश बेग़री, ए एच ज़ैदी, विशाल जोशी, विक्टोरिया सिंह, डॉ अम्बिका दत्त, विजय जोशी, महेन्द्र नेह, नीरज गुप्ता, गजेंद्र सिंह हाड़ा, हेरिटेज सोसाइटी के सदस्य व फ़िरोज़ अहमद का परिवार उपस्थित रहा।

Advertisement