-अखिलेश कुमार-

(फोटो जर्नलिस्ट)
कोटा। इस बार अच्छी बारिश होने से कोटा समेत हाडोती के अधिकांश तालाब, ताल और तलैया में पानी की अच्छी आवक हुई है। यही वजह है कि पक्षियों को यहां भोजन, पानी और आवास की सुविधा मिल रही है। सभी आद्र इलाकों में इस बार पक्षियों को चहकते देखा जा सकता है। आप कहीं भी पहंुच जाएं पक्षियों की अठखेलियां मन मोह लेंगी। इनमें न केवल स्थानीय बल्कि बाहर से भी पक्षी आए हैं। नांता का जवाहर सागर तालाब भी इस समय पक्षियों के कलरव से गंुजायमान है। सुबह के वक्त तो यहां का माहौल देखते ही बनता है क्योंकि उस समय वाहनों तथा अन्य मानवीय गतिविधियों का शोर नहीं होता। केवल पक्षियों का कलरव ही सुनाई देता है। यहां तक कि यदि आप तडके जाएं तो मंद हवा की सरसराहट भी सुन और महसूस कर सकते हैं।




















