26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Sports तैराकी में जयपुर के छात्र – छात्राओं का रहा दबदबा

तैराकी में जयपुर के छात्र – छात्राओं का रहा दबदबा

छात्र छात्राओं की राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता

कोटा। 66 वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता छात्र छात्राऐं 14 आयुवर्ग की 5 दिवसीय प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन गुरूवार को तैराक छा़त्र छात्राओं के सभी मुकाबलों में जयपुर का बोलबाला रहा।
संयुक्त संचालन सचिव सुरेश मेहरा ने बताया कि शाम को घोषित परिणामों के अनुसार 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक छात्र वर्ग में जयपुर के शिवम खण्डेलवाल प्रथम, भीलवा़डा के रोहित आचार्य द्वितीय,सीकर के राहुल सामोता तृतीय,जयपुर के अभिजीत  चतुर्थ तथा छात्रा वर्ग में उदयपुर की विधि सनाढ्य प्रथम ,कोटा की परी द्वितीय,भलवाड़ा की रामधनी कहार तृतीय,जयपुर की आध्या ब्रजेश शर्मा चतुर्थ स्थान पर रही। 100 मीटर फ्री स्टाईल छात्रा वर्ग में जयपुर की गोरांगी मोदी प्रथम,राजसमंद की दिव्यम सनाढ्य द्वितीय,भीलवाड़ा की आशीष धाकड़ तृतीय,कोटा की प्रिंस नयानी चतुर्थ तथ छात्रा वर्ग में जयपुर के प्रनिति सिंह प्रथम,जयपुर की प्रिशा शर्मा द्वितीय,उदयपुर की मनाची कौर तृतीय तथा भीलवाड़ा का स्वाति कंवार राणावत चतुर्थ रहीं। 50 मीटर बटर फ्लाई छात्र वर्ग में सीकर के हिमांशु सामोता प्रथम,कोटा के कुशाल सिंह हाड़ा द्वितीय,जयपुर के शौर्यवीर सिंह तृतीय,उदयपुर के विधान सनाढ्य चतुर्थ रहे।छात्रा वर्ग में जयपुर की इनिका अग्रवाल प्रथम,जोधपुर की मिताली चौधरी द्वितीय,उदयपुर की भाविशा तृतीय,भीलवाड़ा की स्वास्ति कंवी चतुर्थ रहीं। इसी प्रकार बैक स्ट्रॉक 50 मीटर छात्र वर्ग में जयपुर के कार्तिक अग्रवाल प्रथम,भीलवाड़ा के उज्जवल आचार्य द्वितीय,उदयपुर के मीव चौधरी तृतीय, भीलवाड़ा के लोकेंद्र ंिसंह चतुर्थ रहे। छात्रा वर्ग में कोटा की हैंसी शर्मा प्रथम,जयपुर की दक्षिणा जोशी द्वितीय,जयपुर की रतिका खाटा तृतीय,सीकर की कृष्णा सियाग चतुर्थ स्थान पर रही।

swimming
प्रतियोगिता में भाग लेते स्वीमर
Advertisement