29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल सुबह से,आधे दिन की ही...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल सुबह से,आधे दिन की ही रहेगी

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल सुबह अनंतपुरा से शुरू होगी और कल की यात्रा आधे दिन की ही रहने वाली है।
कांग्रेस के आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि आज जगपुरा में रात्रि विश्राम के बाद सुबह 6 बजे श्री राहुल गांधी अन्नतपुरा में एंट्री गेट से कोटा की नगरीय सीमा क्षेत्र में अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे जो शहर के विभिन्न मार्गो से अनवरत रूप से चलते हुए नॉर्दन बाईपास पर दोपहर करीब एक बजे संपन्न होगी। कल यात्रा का कार्यक्रम सिर्फ आधे दिन का ही अभी तक तय किया गया है। उल्लेखनीय है कि 9 दिसंबर को श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन है और इसी को लेकर संभव है।श्री राहुल गांधी के कल के भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में यह तब्दीली की गई है। हालांकि कल अपनी यात्रा की समाप्ति के बाद श्री राहुल गांधी का क्या कार्यक्रम रहने वाला है, इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। पहले श्री राहुल गांधी का गुरुवार दोपहर को महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में भोजन कर शहीद स्मारक से तीसरे पहर अपनी यात्रा शुरू करने का कार्यक्रम था लेकिन अब दोपहर करीब एक बजे ही यह यात्रा लगातार करीब सात घंटे तक चलकर नॉर्दन बाईपास पर समाप्त हो जाएगी।

Advertisement