24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Medical भारत के लिए राहत की खबर, ओमिक्रान के सब वैरियंट का नहीं...

भारत के लिए राहत की खबर, ओमिक्रान के सब वैरियंट का नहीं पड़ा असर

नई दिल्ली। कोविड-19 को लेकर भारत के लिए राहत की खबर है। भारत में ओमीक्रान के सभी सबवैरियंट मौजूद होने के बावजूद इसका संक्रमण नहीं फैला। भारत में पिछले दो सप्ताह में 300 से अधिक नमूनों के परीक्षण से कोविड -19 के सभी ओमिक्रॉन सब वैरियंट की उपस्थिति का पता लगाया था। लेकिन इस अवधि में कोविड के संक्रमण की जानकारी सामने नहीं आई। जबकि चीन और अमेरिका तथा ईस्ट ऐशिया के कई देशों में ओमीक्रान के ये सब वैरियंट तबाही मचाए हुए थे। इसी वजह से भारत ने दो प्रतिशत अंतरराष्टीय यात्रियों की टेस्टिंग और ईस्ट एशिया के चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैण्ड और हांगकांग से आने वाले यात्रियों को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के साथ आने को कहा था।
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, दक्षिण पूर्व एशिया (एसईएआरओ) क्षेत्र में 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक कोविड मामलों में 26 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। इस क्षेत्र में नेपाल और म्यांमार से नए मामलों में सबसे अधिक आनुपातिक वृद्धि दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर इस दौरान साप्ताहिक मामलों में 22 फीसदी की कमी दर्ज की गई।
डब्ल्यूएचओ की एक आपातकालीन समिति 27 जनवरी को कोविड-19 महामारी के बारे में चर्चा करेगी।
भारत में केरल में ही कोविड मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई थी। इसके अलावा किसी अन्य राज्य ने वृद्धि की सूचना नहीं दी। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से, भारत में 1,500 से कम कोविड मामले सामने आए। जबकि 5 जनवरी से 10 जनवरी तक 896 कोविड मामले दर्ज किए गए।

 

 

Advertisement