30.4 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Top News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक माला लेकर...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक माला लेकर घुसा

road show
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो की झलकियां। भाजपा कर्नाटक के ट्विटर हैंडल से साभार

हुबली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हुबली में नेशनल यूथ फेस्टीवल का उद्घाटन किया। इसके इससे पहले उन्होंने रोड शो में भाग लियां। रोड शो के दौरान सडक के दोनों ओर लाइन में खडे लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्म जोशी से स्वागत किया। इसी दौरान एक युवक ने सुरक्षा घेरे को तोडकर प्रधानमंत्री को फूलों की माला देने की कोशिश की। लेकिर सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत धर दबोचा। इस रोड शो के वीडियो क्लिप में एक युवक सुरक्षा घेरा तोडकर प्रधानमंत्री को माला देने के लिए बढता दिखाई दे रहा है। पीएम मोदी ने अपनी चलती कार के रनिंग बोर्ड पर खड़े होकर, श्री मोदी ने भीड़ का हाथ हिलाया, जिनमें से कई मोदी, मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए देखे गए। कुछ जगहों पर लोगों ने उनके काफिले के धीरे-धीरे गुजरने पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।

मोदी स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रेलवे खेल मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए आए थे। भाजपा शासित कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

Advertisement