29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture मकर संक्रान्ति के अवसर पर तंडियारपेट में माता की चौकी का भव्य...

मकर संक्रान्ति के अवसर पर तंडियारपेट में माता की चौकी का भव्य आयोजन

01
तंडियारपेट प्रिंस विलेज अपार्टमेंट में मकर संक्रांति के मौके पर पूजा पाठ करते समाज के लोग

-विष्णुदेव मंडल-

विष्णु देव मंडल

चेन्नई। तंडियारपेट पर स्थित प्रिंस विलेज कॉलोनी फेस वन में  प्रवासी उत्तर भारतीय समाज के तत्वावधान में मकर संक्रांति महोत्सव हर्षोल्लास मनाया गया। इस शुभ अवसर पर माता की चौकी का भव्य आयोजन हुआ। जिनमें माता की चौकी प्रस्तुत करने के लिए सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा तिवारी,वंशिका और रंगीला भारती ने मां भगवती के सभी रूपों का बखान भजन के माध्यम से किए!

इस आयोजन का मुख्य अतिथि के तौर पर तमिलनाडु सरकार के राजस्व विभाग के सह सचिव आइएएस कुमार जंयत पधारे थे। उत्तर भारत प्रवासी समाज के पदाधिकारियों ने आईएएस अधिकारी कुमार जयंत को शाल और फुल माला पहनाकर  उनका स्वागत किया।
02
मुख्य अतिथि आइएएस कुमार जयंत को स्वागत करते प्रवासी प्रिंस विलेज उत्तर भारतीय समाज
 इस आयोजन को सफल बनाने में अमरनाथ मिश्र, रमाकांत शर्मा,सुभाष अग्रवाल, सुरेश राणा,ललित गगोरिया, निहाल शर्मा, विनोद मित्तल, और शंकरलाल बंसल आदि का अहम योगदान रहा!  उल्लेखनीय है कि तंडियारपेट  प्रवासी उत्तर भारतीय समाज समय-समय पर सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं!
Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted