23.5 C
Kota
Sunday, October 18, 2026
Home Education  किताबें जीवन है

 किताबें जीवन है

children reading booksc
courtesy clipart-library.com

 -डाँ आदित्य कुमार गुप्ता-

aditya kumar
डाँ आदित्य कुमार गुप्ता

किताबों में बसता  जीवन
किताबों में हँसता  बचपन
किताबों में खिलता अल्हड़
किताबों में महकता यौवन
किताबों में सुलगता यौवन
किताबों में सिसकता  बचपन
किताबों मचलता  अंतर्मन
किताबों में मिलता  अपनापन ।

किताबें मिलाती जीवन
किताबें हँसाती जीवन
किताबों में चमकता सूरज
किताबों में बरसता आँगन
किताबों  में बसता उपवन
किताबों में  सरसता पवन
किताबों में खनकती पायल
किताबों में कराहते घायल

किताबों में सुरसरि पावन
किताबों में सरसता सावन
किताबों में महकता कानन
किताबों में मुसकराता आनन
किताबों में चमकती बिजली
किताबों  में खिलती  कली
किताबों में खनकते दाम
किताबों में बसते राम ।
किताबें उन्मुक्त गगन हैं
किताबें जीवन हैं ।
 डाँ आदित्य कुमार गुप्ता
बी-38 मोतीनगर विस्तार थेकड़ा रोड़
कोटा ।

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted