29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Literature गुरूर संग गुजारा कैसे करूं जरा यह तरकीब तो बता।

गुरूर संग गुजारा कैसे करूं जरा यह तरकीब तो बता।

children11
courtesy clipart-library.com

खता

-प्रकाश केवडे-

prakash kevde
प्रकाश केवडे

बचपन मुझे छोड़कर
जाने की वजह बता
नादानी में ही सही पर
हुई क्या खता ये तो बता।

वो खिलौने वो खेल
सब कुछ यहीं तो हैं
पर मेरे संग खेलने वाले
कहां गये यह तो बता।

एक तेरे जाने के बाद
मासूमियत भी चली गई
गुरूर संग गुजारा कैसे करूं
जरा यह तरकीब तो बता।

-प्रकाश केवडे

 

Advertisement