29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs राजद ने विधायक सुधाकर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया

राजद ने विधायक सुधाकर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया

sudhakar singh
सुधाकर सिंह खगडिया में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए। फोटो ट्विटर

-पार्टी लाइन के खिलाफ बोलने का आरोपए 15 दिन में मांगा जवाब

-विष्णुदेव मंडल-

विष्णु देव मंडल

(बिहार मूल के स्वतंत्र पत्रकार)

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को अपने विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को पार्टी लाइन के खिलाफ बोलने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कारण बताओ नोटिस तामील किया था। मंत्रिपद से हटाए जाने के बाद से सुधाकर सिंह लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। राजद ने सुधाकर सिंह से 15 दिन में जवाब मांगा है। राजद ने भेजे नोटिस में कहा है कि आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का बार बार उल्लंघन किया।
सुधाकर सिंह ने हाल ही में नीतीश कुमार को शिखंडी तक बता दिया था. इतना ही नहीं बिहार में शराब से हुईं मौतों पर भी उन्होंने नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया था। अब राजद ने भेजे नोटिस में कहा है कि आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का बार बार उल्लंघन किया राजद के अधिवेशन में प्रस्ताव पास हुआ था कि गठबंधन के मामलों में सिर्फ लालू यादव के अलावा तेजस्वी यादव बयान देने के लिए अधिकृत हैं। लेकिन आपने इस प्रस्ताव का लगाातर उल्लंघन किया. आपके बयान लगातार उन ताकतों को बल बल देते हैं, जो संविधान को रौंदकर न्याय, सौहार्द और समानता की पैरोकारी को समाप्त करना चाहते हैं. आपके बयान देश-प्रदेश और राजद के एक बड़े वर्ग को आहत कर रहे हैं।
सुधाकर सिंह आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं। वह रामगढ़ से आरजेडी के विधायक और महागठबंधन सरकार में कृषि मंत्री थे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृषि नीतियों की आलोचना करके जेडीयू नेताओं के निशाने पर आ गए थे। ऐसे में सुधाकर सिंह को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा जिसके चलते जगदानंद सिंह भी नाराज हो गए थे और आरजेडी कार्यालय आना छोड़ दिया था। तेजस्वी यादव दो महीने के बाद किसी तरह उन्हें मनाकर पार्टी दफ्तर लाने मे सफल हुए थे। हालांकि, सुधाकर के बयान को लेकर सिर्फ जेडीयू ही नहीं बल्कि महागठबंधन के सहयोगी और आरजेडी के नेता भी नाराज हैं और सुधाकर सिंह पर महागठबंधन के सहयोगी और आरजेडी के नेता भी नाराज हैं और सुधाकर सिंह पर महागठबंधन में दरार डालने का आरोप लगा रहे हैं।

Advertisement