28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Election नागालैण्ड, त्रिपुरा और मेघालय विधानसभा चुनाव की घोषणा

नागालैण्ड, त्रिपुरा और मेघालय विधानसभा चुनाव की घोषणा

photo division (pib)
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए। फोटो पीआईबी

-फरवरी में मतदान, दो मार्च को होगी मतगणना
-मार्च में तीनों विधानसभाओं का हो रहा कार्यकाल समाप्त

नई दिल्ली। भारत के निर्वाचन आयोग ने 18 जनवरी को नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा और तीनों राज्यों की मतगणना 2 मार्च को एक साथ होगी।
तीनों विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में अलग.अलग तारीखों पर समाप्त होने वाला है। त्रिपुरा में जहां बीजेपी की सरकार है, वहीं नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी सत्ता में है। इस बीच नेशनल पीपुल्स पार्टी, उत्तर.पूर्व की एकमात्र पार्टी है जिसे राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता प्राप्त है। मेघालय में उसकी सरकार है।

election commission

तीनों ही राज्यों में 60-60 सदस्यीय विधानसभा है। त्रिपुरा में इस वक्त भाजपा की सरकार है। वहींए नगालैंड में एनडीपीपी के नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री हैं। मेघालय में एनपीपी के कोनराड संगमा की सरकार है। दोनों राज्यों में भाजपा सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है।

त्रिपुरा चुनाव के लिए 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। 30 जनवरी तक नामांकन होंगे। 31 जनवरी को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की आखिरी तिथि दो फरवरी तय की गई है। 16 फरवरी को मतदान होगा और दो मार्च को नतीजे आएंगे। इसी तरह मेघालय और नगालैंड के लिए 31 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। सात फरवरी तक नामांकन किए जा सकेंगे। आठ जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 10 फरवरी तक उम्मीदवार नाम वापस ले पाएंगे।

Advertisement