29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home crime मोटर साइकिल की टक्कर से घायल युवक की मौत

मोटर साइकिल की टक्कर से घायल युवक की मौत

whatsapp image 2023 01 28 at 16.20.59
युवक के परिजन

दुष्यंत सिंह गहलोत

कोटा। शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाये शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक जीवा (38) फुटपाथ पर परिवार के साथ रहता था। मुड्डे बनाने के काम करता था।

पत्नी कोमल ने बताया कि जीवा पैदल पैदल सड़क पर जा रहा था। रोड़ क्रॉस करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे। सिर के बल गिरने से जीवा गम्भीर घायल हो गया। पड़ोसी ने एक्सीडेंट की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो बाइक टूटी पड़ी हुई थी। जीवा घायल पड़ा हुआ था। उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर आए। बाइक सवार युवक भी साथ में आए थे। मदद व इलाज का भरोसा देकर चले गए। उन्होंने फोन नम्बर भी नहीं दिया। जीवा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञान नगर थाना SI (प्रोबेशनर) रामसिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है। एक्सीडेंट में घायल हुआ था। जिसे हॉस्पिटल लाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने एक्सीडेंट होने की जानकारी दी है। शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी।

Advertisement