29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई बेटे की मौत, पिता घायल

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई बेटे की मौत, पिता घायल

car

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा। बारां जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में कार सवार पिता.पुत्र गंभीर घायल हो गए। जिसमें 27 वर्षीय युवक सुनील कश्यप पुत्र मोहन कश्यप की मौत हो गई जबकि घायल पिता मोहन कश्यप का उपचार कोटा के एमबीएस अस्पताल में चल रहा है।

मृतक सुनील के चाचा लीलाधर कश्यप ने बताया कि सुनील अपने पिता मोहनलाल को डॉक्टर को दिखाने के लिए कार से बारां गया हुआ था। अपने गांव की ओर लौटते समय अरावली केलवाड़ा के पास अमरगढ़ के बीच कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में दोनों पिता.पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको गंभीर हालत में बारां अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल पिता मोहनलाल की हालत गंभीर होने से उसे कोटा रैफर किया गया है। जिनका उपचार एमबीएस अस्पताल में चल रहा है

Advertisement