29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News विश्वकर्मा नगर व्यापारियों ने की रियायती दर पर भूखंड की मांग

विश्वकर्मा नगर व्यापारियों ने की रियायती दर पर भूखंड की मांग

mandal

– यूआईटी नगर नियोजक आरडी मीणा को दिया ज्ञापन

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा. विश्वकर्मा नगर व्यापार संघ के व्यापारियों ने रियायती दर पर भूखंड दिए जाने की मांग यूआईटी से की है। उन्होंने इस सम्बंध में एक ज्ञापन यूआईटी नगर नियोजक आरडी मीणा को दिया है। विश्वकर्मा व्यापार संघ के अध्यक्ष अहमद खान ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के नाम दिए ज्ञापन में शम्भूपुरा में 250 भूखण्ड उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है। अहमद खान ने बताया कि विश्वकर्मा नगर व्यापार संघ कोटा एवं ट्रक रिपेयरिंग यूनियन है जिसमें लगभग 250 छोटे बड़े व्यापारी है, जो ट्रक-टेक्टर-कार- पार्टस, डेन्टर पेन्टर इत्यादि का कार्य कर रहे है। सभी व्यापारी विगत 22 वर्षो से अपना इस क्षेत्र में व्यवसाय करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा नगर व्यापार संघ के कार रिपेयरिंग वाले, डेन्टिंग पेन्टिंग वाले, मैकेनिंग, जे.सी.बी. मैकेनिक व लेथ मशीन, ट्रक व टेक्टर पार्ट, ट्रक बॉडी बनाने वाले इत्यादि को पूरी तरह से दर किनार किया गया है। इस योजना में ट्रक मोटर रिपेयर यूनिवान वालों को ही राहत प्रदान की गई है लेकिन हम विश्वकर्मा नगर के छोटे व्यवसाय करने वालों के लिए कोई योजना नहीं है। सभी व्यापारियों ने यूडीएच मंत्री के नाम दिए ज्ञापन में मांग की है कि इन व्यापारियों को भी उसी जगह भूखंड दिए जाए ताकी इनका व्यवसाय सुचारू रूप से चल सके। इस अवसर पर महासचिव अशक हुसैन भाटी, मुस्तकीम भाई, मोहम्मद वसीम, अकरम, एजाज बैग, रमेश लोधी, नामा जी सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Advertisement