33.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Culture श्री वीर तेजाजी महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

श्री वीर तेजाजी महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

veer tejaji
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं

-विष्णुदेव मंडल-

विष्णु देव मंडल

(स्वतंत्र पत्रकार, चेन्नई)

चेन्नई। पुझल स्थित शक्तिवेल नगर नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित वीर तेजाजी महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 30 जनवरी सोमवार संध्या चार बजे से कलश यात्रा के साथ शुभ आरंभ हो गया है।
बता दें श्री जाट नवयुवक मंडल तमिलनाडु के तत्वावधान में गांधी मेन रोड जैन विद्याआश्रम के पास पुराने महादेव मंदिर परिसर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया, जिनमें भारी संख्या में महिलाए और पुरूषों ने भाग लिया। राजस्थान से आए कलाकार कलश यात्रा के दौरान छाते के साथ नाचते गाते नजर आए। श्रद्धालु महिलाएं भी कलश यात्रा में नाचती गाती नजर आई। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पूझल के शक्तिवेल नगर पूर्णरूपेण भक्ति में माहौल में डूबा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि वीर तेजाजी महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार 30 जनवरी से 3 फरवरी तक मनाया जाएगा जिनमें राजस्थान सरकार के आधे दर्जन से भी अधिक विधायक और सांसद इस कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं। वही केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी इस आयोजन का गवाह बनेंगे। तमिलनाडु विधानसभा के विधानसभा सदस्य एस सुदर्शन, िवधायक एस राजा और का कावाकरै के काउंसलर राजन वरनवास भी इस आयोजन मे शामिल होंगे।
इस आयोजन को रंगारंग बनाने के लिए तेजा गायन समेत भजन कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है,जिनमें े श्री दरियावजी धोलिया और कालूराम जी लंगोट,बस्तीराम लालरिया,सुरेश सोमरवाल एवं पार्टी के द्वारा तेजा गायन और अन्य भक्ति भजन कार्यक्रम रखा गया है।
31 जनवरी मंगलवार को लक्ष्मण सिंह रावत हरसुख लटियाल, महावीर सांखला एवं पार्टी के द्वारा सांस्कृतिक आयोजन एवं भजन कीर्तन प्रस्तुत की जाएगी। 1 फरवरी को चुन्नीलाल बिखरनिया,महावीर नागौरी, ममता चैधरी एवं पार्टी द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 2 फरवरी को गजेंद्र अजमेरा,खेमाराम धायल,मुकेश दांगी, हेमंत लांबा एंड कंपनी के द्वारा प्रभु भक्ति भजन कीर्तन प्रस्तुत दी जाएगी। वहीं तीन फरवरी को श्री वीर तेजाजी महाराज और आदि देवों के प्राण प्रतिष्ठा महाआरती अतिथि सत्कार यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ समारोह को समापन किया जाएगा।

Advertisement