25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Culture विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग की संस्कार शालाओं की आचार्या बहनों के...

विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग की संस्कार शालाओं की आचार्या बहनों के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

whatsapp image 2023 02 04 at 18.58.03

-रामबाबू मालव-

(विहिप के प्रचार प्रमुख)

कोटा। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग द्वारा चित्तौड़ प्रांत के कोटा महानगर की 25 बस्तियों में 5 से 12 वर्ष के बालक, बालिकाओं को संस्कार एवं शिक्षा देने के लिए 27आचार्या बहनों का चयन कर तीन दिवसीय प्रशिक्षण विश्व हिंदू परिषद कोटा कार्यालय मानव विकास भवन कोटा महानगर में 3 से 5 फरवरी तक दिया जा रहा है। कार्यशाला आचार्या प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ विहिप के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख व केंद्रीय मंत्री अजय पारीख एवं विहिप के प्रांत संगठन मंत्री धनराज ने दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तीन दिवस तक प्रशिक्षण देने के लिए विशेष रूप मे प्रशिक्षण अजय पारीख द्वारा 12 सत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें आचार पद्धति एव संस्कार शाला के प्रमुख विषय जिसमे दीपमंत्र, ब्रह्मानाद, विजय महामंत्र, सरस्वती वंदना, पुष्पांजलि मंत्र, संस्कार शाला के गीत जिसमे बालक बालिकाओं में राष्ट्र निर्माण के संस्कार आ सके।

केंद्रीय मंत्री अजय पारीख ने अपने सत्र में कहा कि आज परिवार व समाज में अच्छे संस्कारों का हरण हो रहा है। हमारी एक संस्कारशाला बस्ती के 100 परिवार के बालक बालिकाओं में अच्छे संस्कार व शिक्षा के प्रति जागरूकता लाएगी। इस दौरान विभाग संयोजिका स्वीटी शर्मा, महानगर मंत्री मोहन मालव, सेवा प्रमुख भवानी शंकर, आशीष शर्मा, मातृ शक्ति सह संयोजिका मंजू चौहान विभाग संयोजिका उपस्थित रहे।

Advertisement