24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सांगोद प्रखंड की बैठक संपन्न

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सांगोद प्रखंड की बैठक संपन्न

whatsapp image 2023 02 04 at 19.13.36

-दुष्यंत सिंह गहलोत-

कोटा।  विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सांगोद प्रखंड की बैठक दोपहर 1 बजे चेतन्य हनुमान मंदिर परिसर में प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मुरारी नागर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रांत सहधर्म प्रसार प्रमुख श्री इन्द्रराज मीणा व जिला मंत्री बनवारी गौड़ हतोड़िया उपस्थित रहे।बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री बलराम प्रजापति ने आचार पद्धति व परिचय करवा कर किया। मार्गदर्शन करते हुए प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख इन्द्रराज मीणा ने आगामी कार्यक्रम धर्म रक्षा निधि, सन्त ग्राम यात्रा, राम उत्सव, हनुमान जन्मोत्सव सहित अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की। इसके बाद जिला मंत्री बनवारी गौड़ हतोड़िया ने कार्य विस्तार हेतु सत्संग, मिलन, बलोपासना केंद्र तथा खंड व ग्राम समितियों के आगामी लक्ष्य तयकर जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में जिला सह संयोजक नन्दबिहारी नागर, जिला सेवा प्रमुख कुंजबिहारी राठौर, प्रखंड सत्संग प्रमुख राकेश मेरोठा, सांगोद खंड अध्यक्ष शंभू नागर, नगर समरसता प्रमुख घनश्याम सुमन, बजरंग दल नगर सह संयोजक लाला नायक आदि उपस्थित रहे।

Advertisement