26.9 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Top News सिक्किम के यूकसोम में भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

सिक्किम के यूकसोम में भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

गंगटोक। सिक्किम के युकसोम शहर में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार तड़के करीब सवा चार बजे युकसोम से 70 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में आया।
सोमवार को सुबह-सुबह सिक्किम में भूकंप के झटके महसूसस होने से अफरा तफरी मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके सिक्किम के युकसोम में सुबह 4.15 बजे आए। हाल ही में 11 फरवरी को गुजरात के सूरत में भी धरती हिली थी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई थी. हालांकि, भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। उत्तर पूर्वी राज्य भूकंप के लिए संवेदनशील क्षेत्र में स्थित हैं और यहां लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इससे पहले रविवार दोपहर को असम के नागौन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4ण्0 मैग्नीट्यूड मापी गई।

Advertisement