28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Top News कोयम्बटूर और मंगलुरु विस्फोट के सिलसिले में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में...

कोयम्बटूर और मंगलुरु विस्फोट के सिलसिले में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में 40 स्थानों पर एनआईए की छापेमारी

nia

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पिछले साल कोयम्बटूर और मंगलुरु विस्फोट मामलों के सिलसिले में बुधवार को तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में 40 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा तमिलनाडु में 43 स्थानों पर इसी तरह के छापे मारे जाने के महीनों बाद यह तलाशी ली गई है। 23 अक्टूबर को कोयम्बटूर ब्लास्ट से जुड़ा मामले में केरल के पलक्कड़ में भी छापेमारी की गई। एनआईए ने संदिग्धों के घरों से डिजिटल उपकरणों और आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया था। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में हुए विस्फोट में जमीशा मुबीन की मौत हो गई थी, जो उस कार में यात्रा कर रही थी, जिसमें कोट्टई ईश्वरन मंदिर के सामने विस्फोट हुआ था।
एनआईए ने दावा किया है कि मुबीन वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की शपथ लेने के बाद आत्मघाती हमले करने की योजना बना रही थी। उसका मकसद एक विशेष धार्मिक आस्था के प्रतीकों और स्मारकों को व्यापक नुकसान पहुंचाने और एक विशेष वर्ग के बीच आतंक फैलाने की मंशा थी। मामले में कम से कम छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने जनवरी में जमीशा मुबीन के आवास पर भी तलाशी ली थी।

Advertisement