26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Top News हरियाणा में यूपी की बस और ट्रेलर में टक्कर में आठ लोगों...

हरियाणा में यूपी की बस और ट्रेलर में टक्कर में आठ लोगों की मौत

accident
symbolic photo

अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले के शहजादपुर में शुक्रवार केा एक निजी बस और एक ट्रेलर में टक्कर गई। इस हादसे में आठ यात्रियों की मौत की सूचना है। चार लोग घायल हुए हैं। बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। घटना के बाद छह शवों को नारायणगढ़ कस्बे के सिविल अस्पताल और दो शवों को पंचकूला कस्बे में भेजा गया। घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया।
गांव ककड़ माजरा के नजदीक यात्रियों से भरी बस में लोहे की चादरों से लदे ट्राले ने टक्कर मार दी। 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में करीब 70 यात्री सवार थे ऐसा बताया जा रहा है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुआ। हादसे के बाद हाइवे के दोनों और जाम लग गया। बड़ी क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। लगभग दो घंटे के बाद यातायात सुचारू हुआ।
बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम के लगभग पांच बजे के करीब बरेली से लगभग 70 सवारियों को लेकर बस बद्दी के लिए चली थी और जैसे ही आज सुबह लगभग पांच बजे के करीब बस ककड़ माजरा के नजदीक पहुंची तभी यह हादसा हुआ है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

Advertisement