24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Education राजकीय कला महाविद्यालय कोटा में रासेयो एक दिवसीय शिविर का आयोजन 

राजकीय कला महाविद्यालय कोटा में रासेयो एक दिवसीय शिविर का आयोजन 

img 20230317 wa0118

-स्वयं सजे , वसुंधरा सवार दें 

 
 कोटा ।  राजकीय कला महाविद्यालय, कोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों के संयुक्त तत्वाधान में तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सीमा सोरल ने  की। विशिष्ट अतिथि डॉ विवेक कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि  जिला समन्वयक कोटा रीना मीणा के द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ विवेक शंकर ने  विद्यार्थियों को समय प्रबंधन करके सफलता प्राप्त करने के बारे में बताया। डॉक्टर सीमा चौहान ने व्यक्तित्व के विकास के लिए आत्म अनुशासन विषय पर व्याख्यान दिया । चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों डॉक्टर समय सिंह मीणा ,डॉक्टर चंचल गर्ग, डॉक्टर रसीला ,डॉक्टर कल्पना श्रंगी ने  राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी। छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष सामरिया , तथा उपाध्यक्ष तरुण केवट ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया ।
img 20230317 wa0112
डॉक्टर सीमा सोरल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में स्वयंसेवकों को आत्म अनुशासन एवं समय प्रबंधन करते हुए सफलता को प्राप्त करने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर चंचल गर्ग ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ कल्पना श्रगी ने दिया।  कार्यक्रम में डॉ अमिताभ बासु, डॉक्टर अनीता टांक एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
Advertisement