28.5 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Kota News बाजारों में अतिक्रमण हटाने एवं समझाइश की कार्यवाही जारी

बाजारों में अतिक्रमण हटाने एवं समझाइश की कार्यवाही जारी

whatsapp image 2023 03 17 at 19.05.33

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त अम्बा लाल मीणा के निर्देशानुसार बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही एवं समझाईश आज भी जारी रही।

उपायुक्त राजेश डागा ने बताया कि आज सुखमणी फिटनेस सेन्टर से विज्ञान नगर मस्जिद तक अतिक्रमण हटाया गया एवं समझाइश की गई कि फुटपाथ के बाहर तक सामान नहीं रखें एवं सड़क पर किसी भी प्रकार का कोई कचरा नही फैलाये अन्यथा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

whatsapp image 2023 03 17 at 19.05.30

सी.ए.डी से एसी वाले गणेश जी तक भी ठेलों को व्यवस्थित करवाया गया तथा सड़क पर कचरा फैलाने वाले 15 ठेले वालों पर 4400 रूपयों का जुर्माना किया। उक्त कार्यवाही में स्वास्थ्य निरिक्षक सतीश कुमार एवं अतिक्रमण प्रभारी मुकेश तंवर उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेन्द्र पंवार द्वारा भी वार्ड नं 70 परिजात कालोनी मै निर्माण सामग्री डाल कर नाली ब्लॉक की हुई थी! मकान मालिक को नोटिस देकर 5000 रुपये चालान जुर्माना किया अतिक्रमण हटा कर निर्माण सामग्री हटवाई गई नाले की सफाई कारवाई।

Advertisement