30.3 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Kota News सृजन-ओ-तख़्लीक़ की काव्य गोष्ठी में साहित्यकार मंजुला जैन सम्मानित

सृजन-ओ-तख़्लीक़ की काव्य गोष्ठी में साहित्यकार मंजुला जैन सम्मानित

whatsapp image 2023 03 24 at 20.10.25

-सावन कुमार टांक-

कोटा। सृजन- ओ तख़लीक़ (गंगो- जमन काव्य मंच) कोटा की मासिक काव्य गोष्ठी विज्ञान नगर में आयोजित की गई। यहां साहित्यकार मंजुला जैन को सम्मानित किया गया।
नगर के विख्यात कवि एवं शायरों ने अपनी तेजस्वी रचनाओं की प्रस्तुति दी। प्रमुख थे- भगवत सिंह मयंक, सलीम इफ़रीदी, वेद प्रकाश, डॉक्टर फ़रीद अहमद , डॉक्टर ज़ैबा फ़िज़ा, ए .जमील क़ुरैशी, डॉ० वीणा अग्रवाल, फ़ानी जोधपुरी, मंजुला जैन, ज्ञान गंभीर, फ़िरोज़ अहमद, डॉक्टर कृष्णा कमसिन, शमा फ़िरोज़, डॉक्टर शबाना, एवं रतन लाल वर्मा। गोष्ठी में नगर की गणमान्य हिंदी रचनाकार “मंजुला जैन” को संस्था प्रमुख ए. जमील क़ुरैशी एवं अध्यक्ष फ़िरोज़ अहमद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता सलीम आफ़रीदी ने की और संचालन डॉक्टर फ़रीद अहमद ने किया।

Advertisement