34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Kota News कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

00

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कोटा में भी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एरोड्राम सर्किल से डीसीएम चौराहे की तरफ जाने वाले सड़क पर टायर जलाए और एक तरफ की सड़क पर जाम लगाया। सड़क पर बैठकर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विजय सिंह राजू ने कहा कि आज तक के इतिहास में किसी भी नेता को मानहानि के मामले में इस तरीके से 2 साल की सजा नहीं हुई। कोर्ट ने 30 दिन अपील का समय दिया, तब तक के लिए सजा सस्पेंड रखी। उसके बावजूद आनन-फानन में केंद्र सरकार के इशारे पर लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए संसद सदस्यता खत्म कर दी। केंद्र सरकार के हिटलर व तानाशाही रवैये को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। उधर जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी एव ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में कल कांग्रेस कार्यकर्ता जगह जगह प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement