28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs हमें डराकर और अपमानित कर चुप नहीं करा सकते-प्रियंका गांधी

हमें डराकर और अपमानित कर चुप नहीं करा सकते-प्रियंका गांधी

priyanka

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। राहुल गांधी को लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करने के कदम के विरोध में पार्टी की ओर से आयोजित संकल्प सत्याग्रह में प्रियंका ने कहा कि यदि कोई सोचता है कि हमें डराकर और अपमानित कर चुप करा सकते हैं तो वे यह समझ लें कि हम रुकेंगे नहीं,। हमने लोगों के लिए लड़ते रहने का संकल्प लिया। जनता की गाढ़ी कमाई लूट कर चंद लोगों को नहीं देने देंगे।

priyanka 1
पियंका ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए हजारों किलोमीटर पैदल चलने वाला और शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी भी देश का अपमान नहीं कर सकता। राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर संकल्प सत्याग्रह में प्रियंका ने कहा कि समय आ गया है कि एक अहंकारी सरकारष्के खिलाफ आवाज उठाई जाए क्योंकि राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से रोकना देश और उसके लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। कांग्रेस ने 2019 के मानहानि मामले में गांधी को दोषी ठहराए जाने और उसके बाद लोकसभा से उनकी अयोग्यता के विरोध में सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों पर एक दिन का सत्याग्रह शुरू किया है।

congress president
कांग्रेस नेता पियंका ने आरोप लगाया कि उद्योगपति गौतम अडानी के बारे में प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए राहुल गांधी को अयोग्य ठहराया गया है और लोग इस कार्रवाई के पीछे वालों को करारा जवाब देंगे। इससे पूर्व प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और अन्य नेता भी शामिल थे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे भगोड़ों की आलोचना करने पर सत्ताधारी पार्टी को क्यों दर्द हो रहा है। राजघाट के ठीक बाहर कांग्रेस के एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह में सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने सभी विपक्षी दलों को लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा यह सिर्फ एक सत्याग्रह है। लेकिन देश भर में ऐसे कई सत्याग्रह होंगे।

gehlot

प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके पिता का संसद में अपमान किया गया और उनके भाई को मीर जाफर जैसे नाम दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्रियों ने भी सोनिया गांधी का अपमान किया है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आपके एक सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को यह भी नहीं पता कि उनके पिता कौन हैं। लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा ऐसे लोगों को संसद से अयोग्य नहीं ठहराया जाता है। उन्हें जेल नहीं भेजा जाता है और उन्हें सालों तक चुनाव लड़ने से नहीं रोका जाता है। उन्होंने कई बार मेरे परिवार का अपमान किया है। लेकिन हम चुप रहे। प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी डरी हुई है। क्योंकि राहुल ने ऐसे सवाल उठाए हैं, जिनके जवाब उनके बीजेपी के पास नहीं हैं। यह हास्यास्पद है कि एक आदमी को चुप कराने के लिए इतना कुछ किया जाता है।

 

Advertisement