25.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Culture श्री राम

श्री राम

whatsapp image 2023 03 30 at 09.35.48

-प्रकाश केवडे-

prakash kevde
प्रकाश केवडे

हे दशरथ के नंदन राम
हे कौशल्या के अंजन राम
हे लक्षमण के स्पंदन राम
हे भरत के स्वामी राम
हे वशिष्ठ की आशा राम
हे मुनिजन की भाषा राम
हे सीता के प्राण राम
हे जनक की अभिलाषा राम
हे अवध की आत्मा राम
हे मंथरा के क्रंदन राम
हे दुष्ट संहारक राम
हे अहिल्या के तारक राम
हे केवट के स्नेही राम
हे हनुमंत के ध्येय राम
हे बाली के मारक राम
हे सुग्रीव के पोषक राम
हे अंगद के पालक राम
हे जटायू के सखा राम
हे रामेश्वर के पूजक राम
हे सेतू के स्थापक राम
हे विभिषण के आश्रय राम
हे रावण कुल विध्वंसक राम
हे धर्म के शिरोमणि राम
हे मर्यादा पुरुषोत्तम राम
हे धरा के पावन नाम
हे भारत की अस्मिता राम
हे भक्ति मुक्ति के दाता राम
हे दुखी जन के भ्राता राम
निशी दिन शत कोटि प्रणाम
श्रीराम जय राम जय जय राम।

रचियता प्रकाश केवडे

Advertisement