30.3 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Sports डेजर्ट कप से स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप की नई शुरुआत

डेजर्ट कप से स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप की नई शुरुआत

-गोपाल श्रृंगी-

कोटा । राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा नए खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने एवं उनका उत्साह वर्धन करने हेतु स्टेट चैंपियनशिप में एक नई कड़ी की शुरुआत की जा रही है । राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संरक्षक एवम पूर्व मंत्री एवम सांसद  रघुवीर मीणा ने बताया कि नए खिलाड़ियों और आज के युवा वर्ग में बॉडी बिल्डिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु डेजर्ट कप के नाम से नई चैंपियनशिप का आगाज किया जा रहा है । एसोसिएशन के अध्यक्ष  नवीन यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्वेश्य खिलाड़ियों और युवा वर्ग में नशे के विरुद्ध जागरूकता, हानिकारक और तथाकथित शक्तिवर्धक दवाएं और नकली फूड सप्लीमेंट के विरुद्ध जागरूकता और सजगता पैदा करना है, ताकि आने वाली युवा पीढ़ी और वर्तमान खिलाड़ियों को होने वाली तमाम शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बचाया जा सके । न्यूट्रीशन रिसर्च साइंटिस्ट एवम एसपीएन’एस एंड प्राइसन ग्रुप के निर्देशक श्री संजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के साथ साथ हमारी एसोसिएशन आने वाली युवा पीढ़ी के शारीरिक और मानसिक उत्थान एवम उनके कैरियर में सहायक बनने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस उद्वेश्य को ध्यान में रखते हुए  रघुवीर मीणा , एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन यादव ,  अनुराग भार्गव कमिश्नर नगर निगम कोटा, एसोसिएशन के महासचिव अशोक औधीच्य,  संजेश कुमार अग्रवाल, मुकेश यादव,  विनोद यादव ने पोस्टर का विमोचन किया ।

whatsapp image 2023 04 16 at 20.13.32
एसोसिएशन के अध्यक्ष  नवीन यादव ने बताया कि इस डेजर्ट कप स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन प्राइसन वर्ल्ड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड करेगी तथा इस प्रतियोगिता के आयोजन महासचिव संजेश कुमार अग्रवाल होंगे ।
यह प्रतियोगिता 9 भार वर्ग 55 किग्रा, 60 किग्रा,65 किग्रा, 70 किग्रा,75 किग्रा, 80 किग्रा ,85 किग्रा ,90 किग्रा और 95 किग्रा मैं आयोजित की जाएगी । मैंस फिजिक और वूमेन मॉडल की विशेष कैटेगरी निर्धारित है।इस प्रतियोगिता की नगद पुरस्कार राशि कुल 2 लाख रुपए रखी गई है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नवीन यादव ने समस्त कोटा वासियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि दिसंबर माह में जयपुर में आयोजित होने वाली डेजर्ट कप प्रतियोगिता का आगाज कोटा से किया जा रहा है । उन्होंने समस्त कोटा वासियों को इस अवसर को प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisement