26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Farming सरसों एवं चना खरीद के 6.65 लाख मे.टन लक्ष्य स्वीकृत

सरसों एवं चना खरीद के 6.65 लाख मे.टन लक्ष्य स्वीकृत

saranso
सरसों

-एमएसपी पर दलहन-तिलहन खरीद की पंजीयन सीमा 10 प्रतिशत बढ़ायी

-हरिमोहन-

कोटा। राज्य में दलहन-तिलहन की खरीद के लिए कृषक पंजीयन की सीमा को 10 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। इस निर्णय से चने के लिए राज्य के 21 जिलों के 116 केन्द्रों पर 23966 किसान एवं सरसों के लिए 9 जिलों के 25 केन्द्रों पर 54732 किसान कुल 78698 किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। बढ़ी हुई पंजीयन सीमा का लाभ किसान  24 अप्रैल 2023 से प्राप्त कर सकेगें।

प्रबन्ध निदेशक राजफैड श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने बताया कि भारत सरकार ने सरसों खरीद हेतु 15.19 लाख मे.टन एवं चना खरीद हेतु 6.65 लाख मे.टन के लक्ष्य स्वीकृत किये गये है। राज्य में किसानों के पंजीयन दिनांक 20 मार्च 2023 से आरंभ किये जा चुके है। यद्यपि आज प्रातः तक सरसों के 55 हजार 86 एवं चने के 75 हजार 748 पंजीयन कुल 1 लाख 30 हजार 832 पंजीयन ही हुए है तथापि भारत सरकार से प्राप्त लक्ष्यों के क्रम में सरसों हेतु लगभग 6 लाख एवं चना हेतु लगभग 2 लाख 63 हजार किसानों का पंजीयन किया जा सकता है अतः सभी किसान  समर्थन मूल्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए शीघ्र पंजीयन करायें।

भारत सरकार ने सरसो चना का घोषित समर्थन मूल्य क्रमश 5450 एवं 5335 का लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से किसान भाईयों से यह भी अनुरोध है कि वह संबंधित क्रय केन्द्र ई-मित्र के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों सहित गिरदावरी, बैंक पासबुक, जन-आधार कार्ड, पंजीयन शीघ्र करवायें ताकि उन्हें जिन्स तुलाई हेतु प्राथमिकता पर दिनांक आवंटित की जा सके। सभी कृषक से आग्रह किया जाता है कि फसल को सूखाकर अनुज्ञय मात्रा की नमी का साफसुथरा कर एफएक्यू मापदण्डों के अनुरूप चना-सरसों तुलाई हेतु क्रय केन्द्रों पर लायें उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसानों की समस्या समाधान के लिये किसान हेल्पलाईन नम्बर 18001806001 भी स्थापित किया हुआ है जहां किसान सम्पर्क कर अपनी समस्या का निराकरण प्राप्त कर सकते है।

सरसों विक्रय हेतु 16813 किसानों को एवं चना विक्रय हेतु 19190 किसानों कुल 36003 किसानों को  आवंटित की जाकर 11550 किसानों से लगभग 24900 मेण्टन सरसों चना राशि 135 करोड़ रुपये का क्रय किया जा चुका है

Advertisement