30.3 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Culture पुरुषोत्तम श्रावण मास महोत्सव का आयोजन

पुरुषोत्तम श्रावण मास महोत्सव का आयोजन

whatsapp image 2023 08 14 at 11.50.54

-विष्णुदेव मंडल-

विष्णु देव मंडल

चेन्नई। पुझल के शक्तिवेल नगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के सभागार में रविवार को श्री शक्ति सनातन धर्म मंडल चेन्नई के तत्वाधान में पुरुषोत्तम श्रावण मास महोत्सव आयोजित किया गया।
तय कार्यक्रम के तहत देवाधिदेव महादेव की रुद्राभिषेक दोपहर 1 बजे शुरू हुआ जिनमें 108 से भी अधिक यजमानों ने विधिवत पूजा और अर्चना की। 71 विद्वानों के सानिध्य में विधिवत मंत्रोच्चारण के तहत पंडितों के द्वारा 3300 से भी अधिक शिवलिंगों की पूजा अर्चना की गई। शक्तिवेल नगर के नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रांगण समेत पूरे इलाका भक्तिमय नजर आ रहा था।

महादेव के रुद्राभिषेक के लिए चेन्नई के अलग-अलग इलाकों से यजमान अपने निजी वाहनों से मंदिर परिसर में दाखिल हुए। रायपुरम, एमकेबी नगर, पुंदमली, शोलावरम, माधवरम, सूरापेट, कोडिंगयूर, पुझल आदि इलाकों से यजमानों ने रूदाभिषेक में भाग लेकर शक्तिवेल नगर के फिजाओं को धार्मिक बना दिया।
पंडित आचार्य श्री अवधेश पाठक के नेतृत्व में हो रहे इस कार्यक्रम में भजन गायक पंकज सिंह,सीताराम दुबे एवं अन्य सहयोगियों ने भोलेनाथ के महिमा का गुणगान भजन कीर्तन के जरिए किया। हालांकि बारिश ने कार्यक्रम के अंत में खलल डालने का कोशिश की। बावजूद इसके यह आयोजन बेहतर और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisement