29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Education मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

whatsapp image 2023 08 17 at 14.42.47

कोटा।  महाविद्यालय के मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आज दिनांक 17 अगस्त को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. विवेक कुमार मिश्र द्वारा विद्यार्थियों को आने वाले विधानसभा और लोकसभा लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतदान करने के संबंध में जानकारी प्रदान की ।  उन्होंने कहा कि जो 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर चुके हैं, ऐसे विद्यार्थी ऑनलाइन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतदाता हेतु पंजीकरण करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को समझाया कि वे आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने आस-पड़ोस के लोगों को इस संबंध में जागरूक करें । इस बार 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग मतदाता हैं उनको उनके आवास पर ही मतदान करने की व्यवस्था की गई है। अतः हम सभी को इस संबंध में एक दूसरे को जागरूक करने की जरूरत है। यही सच्चे लोकतंत्र की पहचान और ताकत होती है। कार्यक्रम के दौरान स्वीप समिति सदस्य डॉ. रमा शर्मा, डॉ. प्रभा शर्मा, डॉ. सविता वर्मा, डॉ. संध्या गुप्ता , डॉ. समय सिंह मीना , डॉ. महावीर साहू आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement