28.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Sports कोटा जिला वूशु संघ के चुनाव संपन्न

कोटा जिला वूशु संघ के चुनाव संपन्न

whatsapp image 2023 08 20 at 17.16.23

कोटा। जिला वूशु संघ के चुनाव रविवार को सर्किट हाउस में संपन्न हुए। राजस्थान वूशु संघ के पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित राजस्थान वूशु संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु जोशी व जिला ओलंपिक संघ के सदस्य चंद्रप्रकाश जोशी की उपस्थिति में आयोजित इस चुनाव में शिव भगवान गोदारा को अध्यक्ष व अशोक गोतम को महासचिव पद पर निर्विरोध चुना गया। नव निर्वाचित जिला वूशु संघ के महासचिव अशोक गोतम ने बताया कि कार्यकारणी में कोषाध्यक्ष के रूप में नरेन्द्र कुमार सुमन, उपाध्यक्ष मधुसूदन माली, रितेश मेवाड़ा, कृष्ण मुरारी शर्मा और जय नारायण गुर्जर। सहसचिव योगेंद्र पंचोली, सुनील कुमार सुंडा, आयुष शर्मा, भूपेंद्र कुमार व नरेंद्र कुमार।
कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र मालव, उत्तम पारेता, सुशील गुर्जर, रुद्रेश भारद्वाज, राजेंद्र खटाना, कौशल किशोर शर्मा ओम खटाना को भी सर्व समत्ती से निर्विरोध चुना गया।
चुनाव संपन्न होने के बाद समस्त कार्यकारनी ने शपथ ली कि कोटा वूशु संघ खिलाड़ियों के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगा

Advertisement