26.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Top News आदिवासीस महिला को निर्वस्त्र घुमाने की घटना पर राजनीति तेज

आदिवासीस महिला को निर्वस्त्र घुमाने की घटना पर राजनीति तेज

priyanka
-महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में त्वरित न्याय दिलाना अति आवश्यक- प्रियंका 
-राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं-जेपी नड्डा

नई दिल्ली। राजस्थान के एक गांव में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के मद्देनजर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने 2 सितंबर को कहा कि राज्य सरकार ने अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए त्वरित कार्रवाई की और फास्ट-ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाने के बाद उन्हें दंडित करने की घोषणा की।

nadda
प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा- महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में त्वरित न्याय दिलाना अति आवश्यक है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए अपराधियों को जल्द सजा दिलाई जानी चाहिए। राजस्थान सरकार ने त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी की है। राज्य सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपियों को सजा दिलाने की घोषणा की है।

gehlot
प्रियंका ने आगे कहा- आशा है कि इस नृशंस घटना को अंजाम देने वालों को सख्त सजा मिलेगी और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा। फिलहाल खबर लिखे जाने तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। वहीं भाजपा ने इस वारदात को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं है। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी आपसी झगड़े में व्यस्त हैं।
नड्डा ने आगे कहा- प्रदेश में शासन व्यवस्था नदारद है। आए दिन महिलाओं के उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने रही है। सूबे में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। जनता राज्य सरकार को सबक सिखाएगी। डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि महिला के ससुराल वाले उसे अगवा कर अपने गांव ले गए और वारदात को अंजाम दी। ससुराल वाले पीड़िता से नाराज थे, क्योंकि वह किसी दूसरे पुरुष के साथ रह रही थी।

Advertisement