24.9 C
Kota
Saturday, October 17, 2026
Home Sports कोटा ने झालावाड़ को 120 रन से हराया

कोटा ने झालावाड़ को 120 रन से हराया

whatsapp image 2023 09 20 at 17.34.00

-राजस्थान जूनियर अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता

कोटा। राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वाधान में जयपुर में आयोजित राजस्थान जूनियर अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप स्टेज के मुकाबले में कोटा ने झालावाड़ को 120 रन से हराकर विजयी आगाज किया।
कोटा जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अनस पठान ने बताया कि जयपुर के पीएस अकेडमी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में झालावाड़ टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निश्चय किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोटा टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। पहला विकेट गिरने के बाद कोटा टीम के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे परंतु मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने उपयोगी पारियां खेल कर टीम का स्कोर 49.2 ओवर में 258 रन तक पहुंचा दिया। कोटा टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अयान खान ने 85 गेंद पर 11 चौको और 1 छक्के की सहायता से 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली तथा कलश गुप्ता ने 63 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की सहायता से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खली एवं आशीष यादव ने 25 रन बनाए। झालावाड़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए चंद्रप्रकाश एवं जलज ने दो-दो विकेट लिए। दूसरी पारी में वर्षा होने के कारण झालावाड़ टीम को 32 ओवर में 193 रनों का लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए झालावाड़ टीम ने अच्छी शुरुआत की परंतु पहला विकेट गिरने के बाद टीम लड़खड़ा गई और पूरी टीम 19 ओवर में 72 रनों पर सिमट गई। झालावाड़ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद जुनैद ने 29 रन बनाए तथा इसके अतिरिक्त कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तक भी नहीं पहुंच सका तथा 4 बल्लेबाज अपना खाता भी नही खोल सके। कोटा की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए आदित्य भोसले ने 6 ओवर में 25 रन देकर 6 विकेट लिए तथा एकांश शर्मा ने 5 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये। कोटा टीम ने यह मुकाबला 120 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। मैच के पश्चात कोटा टीम के कोच जीतू सिंह और मैनेजर कपिल यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले आदित्य भोंसले को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया।
अनस पठान ने बताया कि गुरुवार 21 सितंबर को कोटा और धौलपुर के मध्य मैच खेला जाएगा।

Advertisement