34.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Politics and Current Affairs कांग्रेस के नए भवन का शिलान्यास आज राहुल गांधी करेंगे

कांग्रेस के नए भवन का शिलान्यास आज राहुल गांधी करेंगे

whatsapp image 2023 09 23 at 09.45.36

-देवेंद्र यादव-

devendra yadav
देवेंद्र यादव

जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए भवन का शिलान्यास कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार 23 सितंबर को करेंगे।
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को कांग्रेस की एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
राजस्थान विधानसभा के चुनाव की घोषणा होने से पहले कांग्रेस के नए भवन का शिलान्यास होना प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए यह संकेत भी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है और इतिहास रचने वाली है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिलान्यास कार्यक्रम और जनसभा की जबरदस्त तैयारी की है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राहुल गांधी और मल्लिका अर्जुन खरगे की जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटाने की तैयारी है।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के नेतृत्व में सेवादल के साथी सैकड़ो की संख्या में जनसभा को सफल बनाने में जुटे रहे।
हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राहुल गांधी और मल्लिका अर्जुन खरगे की इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव वाले राज्य में यह पहली जनसभा है, जिसकी तैयारियां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस कमेटी के द्वारा जोर शोर से की गई है।
इसे राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस की तरफ से यह संकेत भी माना जा रहा है कि राज्य में कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

Advertisement