25.1 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Sports बाबा रामदेव जयंती उपलक्ष्य में संघ ने आयोजित की खेलकूद प्रतियोगिता

बाबा रामदेव जयंती उपलक्ष्य में संघ ने आयोजित की खेलकूद प्रतियोगिता

whatsapp image 2023 09 25 at 08.53.53

-भवँर सिंह कछवाहा-

भवानी मंडी- लोक देवता व सामाजिक समरसता के प्रतीक बाबा रामदेव की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भवानी मंडी इकाई के तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता मेला मैदान में आयोजित की। संघ के नगर प्रचार प्रमुख पंकज चौधरी ने बताया कि मेला मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 2 दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया जिसमें कबड्डी, रस्साकशी, खो खो ,लम्बी कूद,ऊंची कूद आदि विभिन्न खेल आयोजित किए गए। चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह शंकर सिंह ने सामाजिक समरसता पर सम्बोधित किया इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक बनेसिंह सोलंकी भी मौजूद रहे।

Advertisement