29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Literature कोटा अंचल के साहित्यकारों को सम्मानित किए जाने पर ” विकल्प” की...

कोटा अंचल के साहित्यकारों को सम्मानित किए जाने पर ” विकल्प” की बधाई

whatsapp image 2023 09 29 at 12.16.52

राजस्थान साहित्य अकादमी करेगी सम्मानित

-संजय चावला-
कोटा।अंचल के साहित्यकारों की जनपक्षधर संस्था ” विकल्प” जन सांस्कृतिक मंच द्वारा राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर की ओर से कोटा अंचल में अपने लेखन से साहित्यिक दुनिया और जनता के बीच अपनी पहचान बनाने वाले रचनाकर्मियों को अमृत सम्मान और विशिष्ट साहित्यकार सम्मान प्रदान किए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है । अकादमी द्वारा कोटा के वरिष्ठ साहित्यकार शिव नारायण वर्मा, रावतभाटा के कथाकार भगीरथ परिहार एवं बूंदी के डा. लक्ष्मण लाल योगी को अमृत सम्मान से तथा कोटा के डा. नरेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, ब्रजेंद्र कौशिक, किशन लाल वर्मा, शकूर अनवर और सी. एल. सांखला को विशिष्ट साहित्यकार सम्मान दिये जाने की घोषणा की गई है।
विकल्प जन सांस्कृतिक मंच के अखिल भारतीय महासचिव एवं राजस्थान साहित्य अकादमी की सरस्वती सभा व संचालिका के सदस्य महेन्द्र नेह ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि यह कोटा के रचनाकर्म का सम्मान है। उन्होंने विकल्प की ओर से राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष दुलाराम सहारण को उनके कार्यकाल में समूचे राजस्थान में साहित्यक गतिविधियों , पुस्तक प्रकाशन  एवं समुचित   सहयोग  करने  के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सभी सम्मानित रचनाकारों को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की है कि वे प्रेमचंद और निराला जैसे साहित्यकारों की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की शोषित,पीड़ित , मेहनतकश जनता के जीवन संघर्ष को वाणी देते हुए राजस्थान में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने में अपनी युगीन भूमिका निभाएंगे।
Advertisement