24.4 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Astrology राशिफल व पंचांग***19 मई, 2024

राशिफल व पंचांग***19 मई, 2024

horoscope
-राजेन्द्र गुप्ता-
rajendra gupta
राजेन्द्र गुप्ता
आज का राशिफल
*****************
19 मई, 2024, रविवार
================
1. मेष राशि : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।
2. वृषभ राशि : समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
3. मिथुन राशि : समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मन चाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।
4. कर्क राशि : अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
5. सिंह राशि : दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।
6. कन्या राशि : आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजन का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम।
7. तुला राशि : कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हे। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजन का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
8. वृश्चिक राशि : काम बहुत है आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है।
9. धनु राशि : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदले। बड़ों का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा।
10. मकर राशि : शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
11. कुम्भ राशि : साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
12. मीन राशि : समय अनुकूल नहीं है निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
आज का पंचांग
===========
19 मई 2024, रविवार
**********************
तिथि    एकादशी    01:53 AM
नक्षत्र      हस्त        03:16 PM
करण     विष्ठि,        01:52 PM,
             बव           02: 59 AM
पक्ष       शुक्ल
योग       वज्र        11:23 AM
 वार      रविवार
सूर्योदय                 05:27 AM
सूर्यास्त                 07:07 PM
चन्द्रमा      कन्या
राहुकाल     05:25 -07:07 PM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत  1946 (क्रोधी)
मास      वैशाख
शुभ मुहूर्त
अभीजित   11:50 -12:44 PM
आज और कल का दिन खास 
****************************
19 मई 2024 : मोहिनी एकादशी आज।
20 मई 2024 : सोम प्रदोष व्रत कल।
20 मई 2024 : परशुराम द्वादशी कल।
20 मई 2024 : सुमित्रानंदन पंत जयंती कल।
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
Advertisement