34.6 C
Kota
Friday, October 16, 2026
Home Top News भारत का पहला पदक मनु भाकर के नाम, 10 मीटर एयर पिस्टल...

भारत का पहला पदक मनु भाकर के नाम, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य

manu bhakar
फोटो मनु भाकर के सोशल मीडिया एकाउंट से साभार

पेरिस। भारत की मनु भाकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं। मनु भाकर ने रविवार 28 जुलाई को यह सम्मान हासिल किया। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। पेरिस ओलंपिक में यह भारत का पहला पदक भी है। भाकर अपने दूसरे ओलंपिक में भाग ले रही थीं।

bhakar

ओलंपिक में यह भारत के लिए पांचवां निशानेबाजी पदक है। इससे पहले राज्यवर्धन सिंह राठौर (एथेंस ओलंपिक, 2004 में रजत),अभिनव बिंद्रा (स्वर्ण, बीजिंग 2008), गगन नारंग (कांस्य, लंदन 2012) और विजय कुमार (रजत, लंदन) निशानेबाजी में देश को गौरव दिला चुके हैं। मनु भाकर ने भारत का शूटिंग में 12 से पदक का इंतजार भी खत्म किया। भारत ने आखिरी बार ओलंपिक में पदक 2012 लंदन ओलंपिक में जीता था। जब रैपिड फायर पिस्टल निशानेबाज विजय कुमार और 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाज गगन नारंग ने कांस्य पदक जीता था।

27 जुलाई को मनु भाकर ने 580 अंकों के साथ अपने इवेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, जिसमें 45 प्रतियोगियों में से तीसरे स्थान पर रहीं और शीर्ष आठ रविवार के फाइनल में पहुंचे।

22 वर्षीय भाकर ने यहां 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की। कोरिया की किम येजी ने कुल 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन जिन ये ओह ने 243.2 के खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

 

 

Advertisement