29.7 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Literature ज़मीन वाले बड़ी मुश्किलों में हैं या रब। कई सवाल किताबों से...

ज़मीन वाले बड़ी मुश्किलों में हैं या रब। कई सवाल किताबों से हल नहीं होते।।

shakoor anwar
शकूर अनवर

ग़ज़ल
शकूर अनवर
किसी भी काम में हरगिज़ सफ़ल नहीं होते।
वो लोग जिनके इरादे अटल नहीं होते।।
*
हमारे चेहरों पे दुख की शिकन नहीं पड़ती।
हमारे माथों पे ग़ुर्बत* के बल नहीं होते।।
*
हमारे नाम से जोड़ो न अपने सपनों को।
हमारे जैसे दरख़्तों*में फल नहीं होते।।
*
ज़मीन वाले बड़ी मुश्किलों में हैं या रब।
कई सवाल किताबों से हल नहीं होते।।
*
हमीं ने खाये हैं “अनवर” फ़रेब दुनिया से।
किसी के साथ मगर हमसे छल नहीं होते।।
*
शकूर अनवर
ग़ुर्बत *गरीबी, दरिद्रता
दरख़्तों में*पेड़ों में

Advertisement
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted