29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home Astrology साल का अंतिम चंद्रग्रहण खत्म

साल का अंतिम चंद्रग्रहण खत्म

chandragrahan
ग्रहण समाप्त होने के बाद आसमान में कोटा में आसमान में छाए हल्के बादलों के बीच से निकलता चंद्रमा।

-द ओपिनियन-

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगा चंद ग्रहण अब समाप्त हो चुका है। भारत में देव दीपावली के दिन शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्र ग्रहण दिखना आरंभ हुआ था। यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया। यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था। अब अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, 2025 को नजर आएगा, हालांकि इससे पहले अक्टूबर 2023 में, भारत में एक छोटा आंशिक ग्रहण भी देखा जा सकता है। साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का भारत में मोक्ष काल के बाद धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। ग्रहण की वजह से अधिकांश मंदिरों पट बंद कर दिए गए थे।

सूतक काल सुबह 8.29 बजे से शुरू हो गया था। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले प्रारम्भ हो जाता है। सूतक काल में पूजा निषेध होती है। ऐसे में सुबह सूतक लगते ही मंदिरों के पट बंद कर दिए गए थे। चंद्र ग्रहण के कारण ही देव दीपावली सहित सभी उपक्रम पहले हो गए।

Advertisement