29.5 C
Kota
Thursday, October 15, 2026
Home crime कश्मीर घाटी में एसआईए ने कई स्थानों पर की छापेमारी

कश्मीर घाटी में एसआईए ने कई स्थानों पर की छापेमारी

crime news

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष शाखा (एसआईए) ने शनिवार को कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर छापेमारी की। एसआईए ने आतंकवादी संगठनों के नेटवर्क पर अपनी कार्रवाई जारी रखी। एसआईए ने कहा कि कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, श्रीनगर और बडगाम जिलों में छापेमारी के दौरान 29 लाख रुपये बरामद किए गए।
एसआई ने पाकिस्तान में स्थित उग्रवादी संगठन अल-बद्र के सदस्यों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। छापे के दौरान पासबुक, चेक बुक और डिजिटल उपकरण जैसे मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया। एसआईए ने कहा, आंकड़ों का विश्लेषण करने पर जो सुराग सामने आएंगे उनके आधार पर जांच को आगे बढाया जाएगा। तलाशी का उद्देश्य आतंकवाद का समर्थन करने और उकसाने वाले ओवरग्राउंड वर्कर्स की पहचान करके घाटी में उग्रवादी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करना था।

Advertisement